गुजरात की जनता ने दिया संदेश गुजरात है बस भाजपा का प्रदेश।भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ जीत।

12 तारीख को गुजरात में होगा मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह।प्रधान मंत्री मोदी होंगे समारोह में शामिल।
8 दिसंबर को गुजरात की जनता ने अपना एकजुट फैसला देते हुए एक बार फिर से भाजपा के हाथों में गुजरात का कमान सौप दिया।देशद्रोही तत्वों को हटाकर राष्ट्रवादियों को कार्य करने का मौका दिया।
भाजपा ने 158 सीटों अपना विजय दर्ज किया वहीं कांग्रेस 16,आम आदमी पार्टी5 और अन्य 3 सीटों पर विजई रहे।
गुजरात के भाजपा अध्यक्ष श्री सी आर पाटिल ने इस जीत के अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की इस जीत का संपूर्ण श्रेय प्रधानमंत्री मोदी जी को जाता है और उन्होंने मोदी जी की हार्दिक बधाई दिया।
आगे श्री पाटिल ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने सदैव कार्यकर्ता का उत्साह बढ़ाया।इस जीत को श्री पाटिल ने ऐतिहासिक बताया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और कार्यकर्ताओं  का आभार जताया।भाजपा की यह जीत गुजरात और देश की जनता के लिए एक यादगार अनुभव रहा है।
पिछले 27 साल से गुजरात में भाजपा का शासन रहा है और इस विधान सभा चुनाव में गुजरात की जनता ने कहा हमारे मोदी जी की गुजरात को लेकर काफी आलोचना होती है चलो हम उसका जवाब देते हैं और सामने गुजरात का परिणाम है।
मोदी ने विकास के कार्यों को जन जन तक पहुंचाया और जनता ने अपने विश्वास को और मजबूती से दिखाया।
गुजरात में  एक बार फिर से भाजपा ने सत्ता पर अपना कब्जा जमा लिया है।भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है।यह जीत आज तक का सबसे शानदार प्रदर्शन है। यह जीत 2002 की जीत से कहीं बड़ी है।
भाजपा ने इस जीत के लिए प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व को क्रेडिट दिया है।भाजपा के पार्टी दफ्तरों पर भारी जश्न का माहौल देखने  को मिला।
भाजपा का यह रिकॉड तोड़ जीत भाजपा की सकारात्मक सोच और जनता की सेवा का परिणाम है। मोदी जी ने देश का पॉलिटिकल सिनेरियो ही बदल दिया है। तभी तो देश आज आर्थिक दृष्टि से दुनिया में 5वें नो पर काबिज है।
सच तो यह है की मोदी जी का विकाश मैजिक गुजरात को भगवा रंग में रंग दिया। गुजरात के तमाम सड़कों पर जश्न का माहौल देखने को मिला।मोदी पर लोगों के भरोसे का यह एक मिशाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *