भारत अगले 10 -15 वर्षों में दुनियां की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा…निर्मला सीतारमन।

पिछले दिनों अमेरिकी सचिव जेनेट येलेन के साथ एक कार्यक्रम में बोलते हुए सीतारमन ने कहा की भारत अगले
10-15 वर्षों में दुनियां की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
वित्त मंत्री ने कहा की भारत अपनी लचीली नीतियों के भारत  विदेशी निवेशकों के लिए इन्वेस्टमेंट हब बन गया है।
रोजगार के लिए नित्य नए अवसर और समान आय वितरण सरकार की मुख्य प्राथमिकताएं हैं।
नौवीं  भारतीय अमेरिकी वितीय साझेदारी वार्ता शुरू होने से पहले अमेरिकी  ट्रेजरी सचिव जेनेट एलान के साथ संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित करते हुए सीतारमन ने कहा कि द्विपक्षीय वार्ता अमेरका के साथ लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को मजबूती प्रदान करेगी।
भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में से एक प्रमुख  अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है। 10-15 वर्षों में शीर्ष तीन आर्थिक शक्तियों में से एक हो जाएगा।
आगे सीतारमन ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच महत्वपूर्ण और लगातार बातचीत और राजनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता ने हमारे मजबूत संबंधों को पहले से अधिक मजबूत किया है।
भारत एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में अमेरिका के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्त्व देता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *