द मीडिया टाइम्स डेस्क…
मैरेज ब्यूरो के लिए पुलिस वेरिफिकेशन के नियम पर जल्द निर्णय लिया जा सकता है।
देश में लड़के और लड़कियों की शादी में मॉडर्न बीचलियों का काम मैरेज ब्यूरो करवाती है। मैरेज ब्यूरो द्वारा करवाएं जाने वाली शादियों में कई बार कुछ उपयुक्त डाटा का अभाव रह जाने के कारण कई कठिनाइयां भी कई बार पैदा हो जाती हैं।
वैसे इन मैरेज ब्यूरो का काम है लड़के लड़की का संपूर्ण डाटा दोनों परिवारों को उपलब्ध कराना। शादी सुनिश्चित हो जाने पर दोनों परिवारों से मोटा कमीशन लेना।
लेकिन समाज में घट रहे क्राइम के कई कई घटनाओं को मद्दे नजर रखते हुए हाल ही में मध्य प्रदेश के गृह मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा ने यह कहा है की देश के मैरेज ब्यूरो चलाने वालीं संस्थाएं युवक और युवतियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराएं।
तात्पर्य यह है की आज कई बार इस तरह की संस्थाओं द्वारा कराए जाने वाले वैवाहिक रिश्तों में कई। लूप होल रह जाते हैं जिसका खामियाजा लड़के लड़की के साथ संपूर्ण परिवार को भुगतना पड़ता है।
अब अगर इस प्रकार का प्रश्न एक मंत्री द्वारा उठाया जाना इस बात का संकेत।करता है की सरकार इन संस्थाओं के लिए पुलिस वेरिफिकेशन के कानून लाने पर विचार कर सकती है।