हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से आई प्राकृतिक आपदा पर मंडी की बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने जताया दुःख

द मीडिया टाइम्स डेस्क

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से आई प्राकृतिक आपदा पर मंडी की बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में रहने वाले लोगों का जीवन कठिन है। हर साल ऐसी त्रासदी आती है और हिमाचल प्रदेश के लोगों की जान-माल को नुकसान पहुंचाती है। प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री ने सभी चीजों की रिपोर्ट ली है। मैं भी सरकार के मंत्रियों से मिलकर यथासंभव मदद मांगूंगी। इस मुश्किल घड़ी में लोगों से मिलने हिमाचल आऊंगी. वहीं शिमला। हिमाचल में बादल फटने की तबाही पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बचाव और राहत कार्य जोरों पर चल रहा है। मैं उस स्थान का दौरा करने जा रहा हूं जहां से सबसे ज्यादा लोग लापता हैं। सीएम सुक्खू ने कहा कि अगर धूप निकलेगी तो बचाव अभियान को और अधिक तेजी से चलाया जा सकता है।शवों को तभी निकाल सकते हैं जब सूरज की रोशनी निकले। अभी लगभग 49 लोग लापता हैं। चार शव बरामद हुए हैं। हमारा उद्देश्य फंसे हुए लोगों को बचाना और बरामद करना है। मलबे में फंसे हुए शवों को निकालना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *