अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए जम्मू से तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना–

                         द मीडिया टाइम्स डेस्क

जम्मू: दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन के लिए जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से 3,471 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था शनिवार तड़के रवाना हुआ।114 वाहनों में 3471 तीर्थयात्री दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर जाएंगे। अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन के लिए जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से 23वें जत्थे को रवाना किया गया।प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं की सहूलियत को लेकर बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की गई है।अधिकारियों ने बताया कि 114 वाहनों में 3471 तीर्थयात्रियों के 23वें जत्थे ने तड़के तीन बजे भगवती नगर आधार शिविर से आगे की यात्रा शुरू की। इस जत्थे में 654 महिलाएं, 93 साधू और 34 साध्वी शामिल हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों ने जत्थे को बेहतर सुरक्षा मुहैया कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *