महिला ने शादी के सात साल बाद, एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म….

भागलपुर : एक अनोखा मामला आया सामने जब लक्ष्मी देवी ने जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रसूति विभाग में तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया। यह घटना किसी चमत्कार से कम नहीं, क्योंकि लक्ष्मी की शादी के सात साल बाद उनका यह सुखद अनुभव है। अस्पताल का लेबर वार्ड देर रात तीनों बच्चों की किलकारियों से गूंज उठा।

लक्ष्मी देवी, जो ममलखा की रहने वाली हैं, ने दो बेटे और एक बेटी को जन्म दिया। सभी बच्चे और माँ पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। लक्ष्मी के परिवार में इस समय खुशी का माहौल है। उनकी शादी 2016 में झारखंड के साहेबगंज निवासी राम कुमार से हुई थी। शादी के बाद कई वर्षों तक कोई संतान नहीं हुई, जिसके कारण मायके वालों ने बड़े-बड़े अस्पतालों में इलाज करवाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। आखिरकार, भगवान की कृपा से उनका घर तीन बच्चों की हँसी-खुशी से भर गया।

लक्ष्मी के पति राम कुमार बेंगलुरू में मजदूरी करते हैं। परिवारवालों ने बेटों का नाम लव और कुश, और बेटी का नाम रानी रखा है। सभी बच्चे बेहद स्वस्थ और सुंदर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *