टाटा मोटर्स ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Tata Curvv EV (टाटा कर्व ईवी) को आधिकारिक रूप से किया लॉन्च

टाटा मोटर्स ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Tata Curvv EV (टाटा कर्व ईवी) को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। यह लॉन्चिंग पंडित फॉर्म पुणे में की गई है। टाटा की नई कार Curve EV segment के लॉन्चिंग कार्यक्रम में चीफ़ गेस्ट रहे डॉक्टर राजन संचेती इंडियन मेडीकल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं मार्केटिंग चीफ़ एक्जिटीव भाटिया ने बताया की टाटा मोटर्स की कर्व ईवी भारतीय यात्री वाहन बाजार में एक पूरी तरह से नया सेगमेंट बनाती है।

भारतीय यात्री वाहन बाजार में चर्चा का विषय-:

जहां अब तक सिर्फ लग्जरी कार निर्माता ही कूपे एसयूवी स्पेस में थे। हालांकि, कर्व ईवी के लॉन्च के साथ, टाटा मोटर्स इस बॉडी स्टाइल को मास मार्केट सेगमेंट में भी ला रही है।एसयूवी कूपे बॉडी स्टाइल अचानक भारतीय यात्री वाहन बाजार में चर्चा का विषय बन गई है। जहां टाटा मोटर्स ने कर्व ईवी पेश की है, वहीं रेनो ने कुछ दिन पहले ही देश में अपनी बेसाल्ट कूपे एसयूवी को पेश किया है। दिलचस्प बात यह है कि टाटा नेक्सन अपने ICE और EV अवतार में एक स्लोपिंग रूफ (ढलान वाली छत) डिजाइन के साथ आती है। लेकिन कर्व ईवी ने एक एसयूवी कूपे बॉडी स्टाइल को अपनाकर इसे एक नए लेवल पर ले गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *