भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

द मिडिया टाइम्स डेस्क 

पुणे भारतीय जनता पार्टी के विधायक महेश लांडगे को जान से मारने की धमकी करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित उदय कुमार राय पुणे के मोर्शी इलाके का रहने वाला है।इस मामले की गहन छानबीन भोसरी एमआईडीसी पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार महेश लांडगे भोसरी विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा भाजपा विधायक हैं। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस के कंट्रोल रूम में शनिवार देर रात एक युवक ने फोन कर कहा कि उसे महेश भोसरे की हत्या की सुपारी मिली है। इस फोन काल के बाद पुलिस ने तत्काल इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इसके बाद फोन काल की छानबीन करने के बाद पुलिस ने आरोपित को मोर्शी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में खोजबीन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *