अंडमान और निकोबार का एक ऐसा द्वीप जो देखने में एकदम मालदीव की तरह लगता है।

हनीमून के लिए कपल्स अक्सर विदेश जैसी जगहों पर जाने का प्लान करते हैं। लेकिन आज हम आपको अंडमान और निकोबार की एक ऐसी जगह के बारे में बता रहे हैं। जो देखने में बिलकुल मालदीव की तरह लगता है।

एलीफेंट आइलैंड मन को छु जाने वाली समुद्री जगह है। यह जगह कोरल और रीफ की प्राचीन सुंदरता के लिए काफी ज्यादा फेमस है। बता दें कि यहां पर कई डाइविंग स्पॉट और स्नॉर्कलिंग सेंटर हैं। अधिकतर समुद्र प्रेमियों को एलीफेंट बीच पर देखा जाता है। इस जगह पर आप कई एक्टिविटीज में हिस्सा ले सकते हैं। एलिफेंट बीच में आप कयाकिंग, जेट-स्कीइंग और पानी के नीचे बोटिंग आदि कर सकते हैं।

अक्सर हनीमून के लिए कपल्स ऐसी जगह जाने का प्लान करते हैं, जो देखने में एकदम विदेश की तरह हो। हालांकि जिनके पास अच्छा खासा बजट होता है, उन्हें विदेश ट्रिप प्लान करने से पहले सोचना नहीं पड़ता है। लेकिन जो लोग विदेश नहीं जा पाते, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इस आर्ठिकल के जरिए एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जो देखने में एकदम विदेश की तरह लगती है।

समुद्र तट भी खूबसूरती के लिहाज से लक्ष्मणपुर कुछ कम नहीं है। यहां पर आप शांत समुद्री जीवन का आनंद ले सकते हैं। इस जगह की सुंदरता आपके दिल में अपनी जगह जरूर बना लेगी। नील जेट्टी से महज 2 किमी की दूरी पर स्थित इस जगह पर आप आसानी से पैदल भी जा सकते हैं।

कालापत्थर बीच

कालापत्थर गांव के पास स्थित कालापत्थर बीच पर आपको दूर-दूर तक सफेद रेत मिलेगी। यहां इस बीच पर बड़े काले पत्थर और चट्टान स्थित हैं। स्वराज द्वीप के एक कोने पर स्थित यह बीच एक शानदार जगह है। बता दें कि एक साथ पड़ने वाली समुद्री जगहों में यह जगह आखिरी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *