सतीश कौशिक ने 66 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया ,अलविदा सतीश कौशिक।

सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके दोस्त अनुपम खेर ने ट्वीट करके उनके निधन की खबर दी। सतीश कौशिक का निधन दिल का दौरा पड़ने से हो गया उनका शव दिल्ली से मुंबई लाया जा चुका है।

सतीश कौशिक अपने दोस्तों के साथ होली मनाने दिल्ली आए थे। बॉलीवुड में शोक की लहर फैल गई जैसे ही सतीश कौशिक के निधन की खबर मुंबई पहुंची।

कंगना रनौत, अजय देवगन, रिचा चड्ढा ,रितेश देशमुख सहित अन्य कलाकारों ने ट्वीट कर सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी वही उनके दर्शन को सलमान खान, रणबीर कपूर ,अभिषेक बच्चन जैसे कई बड़े सितारे उनके आवास पहुंचे वहीं उनके फैंस उनके निधन से सदमे में नजर आए।

सतीश कौशिक पंचतत्व में विलीन हो गए पूर्णविराम सतीश कौशिक बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक थे जो हमेशा लोगों को हंसाते थे पर आज उन्होंने सबकी आंखें नम कर दी। वरसोवा के श्मशान घाट में सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार हुआ। उनके परिवार के साथ-साथ संपूर्ण बॉलीवुड ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

बॉलीवुड इंडस्ट्री ने हमेशा के लिए एक महान कलाकार को खो दिया। महज 66 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

अनुपम खेर ने यह बताया कि वह असहज महसूस कर रहे थे उन्होंने ड्राइवर को अस्पताल ले जाने को कहा और रास्ते में करीब रात के 1:00 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

एक्टर के अंतिम दर्शन के लिए कई सितारे उनके घर पहुंचे जिसमें शिल्पा शेट्टी ,अर्जुन कपूर ,बोनी कपूर ,सलमान, खान रणबीर कपूर आदि कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *